सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Tense in Hindi -Identity of tense With Examples | Kinds of Tense in Hindi

Identity of Tense(काल) in Hindi with examples, Definition of Tense in Hindi and English , types of Tense(काल की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण) टेंस इन हिंदी


all-tense-in-hindi
Tense in Hindi with examples

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम Tense के विषय में हिंदी में विस्तार से जानेंगे।हम इस आर्टिकल में tense की परिभाषा और टेंस के प्रकार को उदाहरण के साथ समझेंगे। Edhence.blogspot.com पर हमने सभी tenses के बारे विस्तार से चर्चा की है। तो चलिए दोस्तों ज्यादा समय न लेते हुए आज का आर्टिकल (टेंस इन हिंदी) को शुरू करते हैं।

 What is tense write identity and structure of each tense?

सबसे पहले हम Tense के बारे में संक्षिप्त में बता देते हैं। Tense को हिंदी में काल कहते हैं। ये तीन प्रकार के होते हैं। और हर के tense के चार - चार भाग होते हैं।

Definition of Tense (Tense की परिभाषा)-

Tense का हिंदी मतलब काल होता है हम इसे समय भी कह सकते हैं। अर्थात वह शब्द या भाव जिनसे हमें यह पता चलता कि क्रिया किस समय में हुई है।इसकी सहायता से हमें यह पता चलता है कि क्रिया वर्तमान काल में हुई है या भूतकाल में या भविष्य काल में होगी।
  • ''Tense क्रिया का वह रूप होता है जिससे हम किसी वाक्य में होने वाली क्रिया के समय के बारे जान सकते हैं।"

Kinds of Tense (टेंस के प्रकार)-

जैसा कि हमने आपको आपको ऊपर बताया है कि Tense को समय भी कहते हैं। और समय को हम तीन भागों में बांट सकते हैं। पहला बीता हुआ समय, दूसरा समय जो अभी चल रहा है और तीसरा आने वाला समय। अर्थात
Tense तीन प्रकार के होते हैं। जिनके बारे में हमने नीचे बताया है।
  • Present Tense (वर्तमान काल)
  • Past Tense (भूतकाल)
  • Future Tense(भविष्य काल)
अब हम लोग tense के तीनों प्रकारों के बारे में जानेंगे।

Present Tense (वर्तमान काल)-

वह tense जो क्रिया के वर्तमान में होने का बोध कराए उसे Present tense कहते हैं।
अर्थात जब हमें यह पता चले की वाक्य की क्रिया वर्तमान समय में हुई है या हो रही है वहां present tense होता है। present tense के हिंदी वाक्यों के अंत में है,हूं,हो आदि शब्द आते हैं

Example of present tense-

  1. राहुल खाना खाता है। = Rahul eats food.
  2. वह बाज़ार जा रहा है। = He is going to market.
  3. वह खाना खा चुका है। = He has eaten food.
  4. वह सुबह से नहीं खेल रहा है।= He has not been playing since morning.
  5. बच्चे सच बोलते हैं।= Children speak the truth.

Kinds of Present Tense

Present Tense के चार प्रकार होते हैं। जिनके बारे में हमे विस्तार से बताया है।
  1. Present Indefinite Tense
  2. Present Continuous Tense
  3. Present Perfect Tense
  4. Present Perfect Continuous Tense

Present Indefinite Tense की पहचान-

इस टेंस के वाक्यों की क्रिया के अंत ता है, ती है, ते हैं आदि शब्द आते हैं। 

Examples-

 वह इस विद्यालय में पढ़ता है।
He reads in this school.
कौन सा लड़का तुम्हारे साथ बाजार जाता है ?
Which boy goes to market with you ?
क्या तुम प्रतिदिन यह कार्य नहीं करते हो ?
Do you not do this work everyday ?
यह लड़का तुम्हें क्यों नहीं बुलाता है ?
Why does this boy not call you ?

अगर आप Present Indefinite Tense के बारे विस्तार से पढ़ना चाहते हो तो 
यहां क्लिक करें - present indefinite tense in Hindi

Present Continuous Tense की पहचान- 

इस काल के वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैं।

Examples-

1- वे लड़के कहां जा रहे हैं।
Where are those boys going.
2- रमन आज कहां जा रहा है ?
Where is Raman going today ?
3- अध्यापक विद्यालय क्यों नहीं आ रहे हैं ?
Why is the teacher not coming to school ?
4- मेरा भाई तुम्हें क्यों पीट रहा है ?
Why is my brother beating you ?

यहां पढ़ें - Rules of Present Continuous Tense In Hindi

Present Perfect Tense की पहचान -

हिंदी भाषा के ऐसे वाक्य जिनके अंत में चुका है, चुकी है ,चुके हैं, अथवा आ है, ई है , ए हैं आदि शब्द आते है वे वाक्य Present Perfect Tense के होते हैं।

Examples

1-तुम कब पढ़ चुके हो?
When have you read?
2- वे इस मैदान में क्रिकेट खेल चुके हैं।
They have played cricket in this field.
3- वह लड़का घर कब जा चुका है ?
When has that boy gone to home?
4- मिस्टर शर्मा बाजार नहीं गए हैं।
Mr. Sharma has not gone to market.

यहां पढ़ें - Present Perfect Tense in Hindi

Present Perfect Continuous Tense

इस काल के वाक्यों में Present Continuous Tense की तरह ही रहा,है, रही है,रहे हैं आदि शब्द आते हैं लेकिन अंतर ये होता है की इस काल के वाक्यों में समय भी दिया जाता है।

Example-

1- वह दो घंटे से अपनी पुस्तक पढ़ रहा है।
He has been reading his book for Two hours.
2- लड़के सुबह से मैदान में दौड़ रहे हैं।
Boys have been running in the field since morning.
4- तुम्हारा भाई सुबह से मुझे गाली क्यों दे रहा है ?
Why has your brother abusing me since morning?
5- वे दो घंटे से तुमसे क्यों बात कर रहे हैं?
Why have they been talking to you for two hours?

Past Tense

Past Tense को हिंदी में भूतकाल कहते हैं। भूतकाल का अर्थ होता है बीता हुआ समय अर्थात वह समय जो बीत चुका है।
परिभाषा-वह क्रिया जिससे हमें यह पता चले कि कार्य बीते हुए समय में हुए है भूतकाल (Past tense) की होती है।

Kinds of Past Tense

Present Tense की तरह पास्ट टेंस के भी चार भाग होते हैं।
जो कि निम्नलिखित हैं।
  1. Past Indefinite Tense
  2. Past Continuous Tense
  3. Past Perfect Tense
  4. Past Perfect Continuous Tense

Past Indefinite Tense की पहचान

वे वाक्य जिनकी क्रिया के अंत में ता था, ती थी, ते थे आदि शब्द आते हैं Past indefinite tense  के होते हैं।

Example-

वे कहां रहते थे ?  Where did they live?
राघव घर क्यों नहीं गया? Why did Raghav not go to home?

Past Continuous Tense 

वे वाक्य जिनके अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं। Past continuous tense के होते हैं।

Example -

वह शोर क्यों मचा रहा था ?
Why was he making a noise?
तुम कल कहां जा रहे थे ?
Where are you going yesterday ?

Past perfect continuous tense

जिन हिंदी वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं था कार्य के होने का समय भी दिया जाता है। वे वाक्य Past perfect continuous tense के होते हैं।

Example-

वह लड़का सुबह से हॉकी नहीं खेल रहा था ।
That boy had not been playing hockey since morning.
तुम दो घंटे से क्या कर रहे थे ?
What had you been doing for two hours?

Future Tense

Future Tense को हिंदी में भविष्य काल कहते है। भविष्य काल का अर्थ होता है आने वाला समय। अर्थात वे सभी करी जो हमने अभी तक किया नहीं हैं और आने वाले समय में करेंगे भविष्य काल के अंतर्गत आते हैं।
पहचान - ऐसी क्रिया जिससे हमें यह पता चले की कार्य आने वाले समय में होगा भविष्य काल(Future Tense) की होती है।

Example

  • वह खाना खायेगा। - He will eat food.
  • वे कल आगरा जायेंगे - They'll go to Agra tomorrow.

Kinds of Future Tense-

अन्य टेंस की तरह future Tense के भी चार भाग होते हैं। जिनके बारे में हमने नीचे बताया है।
  1. Future Indefinite Tense
  2. Future Continuous Tense
  3. Future Perfect Tense
  4. Future Perfect Continuous Tense

Future Indefinite Tense

जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया के अंत में गा, गी , गे आदि शब्द आते हैं वे वाक्य Future Indefinite Tense के होते हैं।

Example- 

वह घर नहीं जायेगा।
He will not go to home.
तुम कब खेलोगे ?
When will you play?
हम झूठ नहीं बोलेंगे ।
We'll not tell a lie.

Future Continuous Tense

जिन हिंदी वाक्यों के अंत में रहा होगा , रही होगी , रहे होंगे आदि शब्द आते हैं वे वाक्य Future continuous tense के होते हैं।

Example- 

वह हॉकी खेल रहा होगा।
He'll be playing hockey.
मैं पढ़ रहा हूँगा।
I'll be reading.

Future perfect tense

ऐसे हिंदी के वाक्य जिनके अंत में चुका होगा, चुकी होगी ,चुके होंगे आदि शब्द आते हैं वे वाक्य Future perfect tense के होते हैं।

Example-

वह खेल चुका होगा।
He'll have played.
वह लड़का आगरा नहीं जा चुका होगा।
That boy will not have gone to Agra.

Future perfect continuous tense

जिन हिंदी वाक्यों के अंत में ता रहा होगा , ती रही होगी,ते रहे होंगे आदि शब्द आते हैं । तथा कार्य के जारी रहने का समय दिया जाता हैं । वे वाक्य Future perfect continuous tense के होते हैं।

Example- 

क्या वे दो दिन से पढ़ रहे होंगे?
Will they have been reading for two days?
वह सुबह से खेलता रहा होगा।
He will have been playing since morning.

Tense In Hindi के हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद मित्रों । आशा करता हूं आपको हमारा यह आर्टिकल पसन्द आया होगा अब आपको tenses के बारे विस्तार से जानकारी मिली होगी। आप edhence.blogspot.com पर हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं जिनमें हमने सभी Tense के बारे विस्तार से अलग अलग आर्टिकल लिखे हैं। अगर आपहमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या कुछ और जानना चाहते है तो हमें comment box में बताएं या contact us page पर जाकर हमें संपर्क करें।
अगर आपको इस टॉपिक पर अन्य आर्टिकल पढ़ना है तो यहां क्लिक करें - Tense in hindi

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Simple Present Tense Story In Hindi | Present Indefinite Tense stories in Hindi To English Translation

Simple Present Tense Story In Hindi | Present  Indefinite Tense stories Hindi To English Translation आज के इस आर्टिकल में हम simple present tense की stories का Hindi से English translation समझेंगे।इस आर्टिकल में Simple present Tense की कहानी Hindi में लिखी गई है साथ ही उसको English में Translate भी किया गया है। Table Of Contents    Story- 1 1- Translate the following stories in English (Simple Present Tense)-   चंदन एक  साधारण व्यक्ति है । वह एक किसान है। वह गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है ।वह सुबह जल्दी उठता है । वह दांत साफ करने के लिए ब्रश का प्रयोग नहीं करता है । वह नीम के पेड़ की छोटी टहनी (दातून) से दांत साफ करता है। नहाने के बाद वह नाश्ता करता है। वह सुबह जल्दी अपने खेत पर जाता है।वह बाजार से खाना नहीं खरीदता है। वह इसे अपने खेत में उगाता है।वह कुछ सब्जियां जैसे आलू,प्याज और टमाटर भी उगाता है।वह पैसे से कपड़े नहीं खरीदता है।वह दुकानदार को कुछ चावल और गेहूं दे देता है और दुकानदार उसके बदले में उसे कपड़े दे देता है। Translation- ...

Participle in Hindi | Present Participle | Past & Perfect Participle

नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग का टॉपिक Participle in Hindi To English translation है इस ब्लॉग आर्टिकल में हम Participle के बारे में विस्तार से बताएंगे साथ ही हम participle के तीनों भाग Present Participle , Past Participle और Perfect Participle के बारे में Examples के साथ समझेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि participle क्या होता है इसका प्रयोग किस तरह से होता है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़े और उम्मीद है कि फिर आपको इस टॉपिक पर कोई दूसरा आर्टिकल पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चलिए दोस्तों ज्यादा समय न लेते हुए आज का टॉपिक शुरू करते हैं। Table Of Contents Participle in hindi To English translation Participle क्रिया का वह रूप होता है जो वाक्य में विशेषण (adjective) का कार्य करता है। अर्थात क्रिया का वह रूप जो किसी की विशेषता बताता है participle कहलाता है। Participle के प्रकार (kinds of Participle)- Participle तीन प्रकार के होते हैं। Present Participle Past participle Perfect participle Present Participle - यह वाक्य में किसी कार्...