सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Participle in Hindi | Present Participle | Past & Perfect Participle

नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग का टॉपिक Participle in Hindi To English translation है इस ब्लॉग आर्टिकल में हम Participle के बारे में विस्तार से बताएंगे साथ ही हम participle के तीनों भाग Present Participle, Past Participle और Perfect Participle के बारे में Examples के साथ समझेंगे।

अगर आप जानना चाहते हैं कि participle क्या होता है इसका प्रयोग किस तरह से होता है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़े और उम्मीद है कि फिर आपको इस टॉपिक पर कोई दूसरा आर्टिकल पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चलिए दोस्तों ज्यादा समय न लेते हुए आज का टॉपिक शुरू करते हैं।

    Participle in hindi To English translation

    Participle क्रिया का वह रूप होता है जो वाक्य में विशेषण (adjective) का कार्य करता है। अर्थात क्रिया का वह रूप जो किसी की विशेषता बताता है participle कहलाता है।

    Participle के प्रकार (kinds of Participle)-

    Participle तीन प्रकार के होते हैं।
    1. Present Participle
    2. Past participle
    3. Perfect participle

    Present Participle-

    यह वाक्य में किसी कार्य के जारी रहने को प्रदर्शित करता है।
    जिन क्रियाओं के अंत में कर या करके शब्द आता है।

    Rules-

    1-जिन क्रियाओं के अंत में कर या करके शब्द आता है। उन क्रियाओं में ing जोड़कर सबसे पहले लिखते हैं।
    2- ऐसी क्रियाएं जिनके अंत में ता हुआ, ती हुई, ते हुए आदि शब्द आते हैं उनमें ing जोड़कर वहीं लिखते हैं जहां वह क्रिया आ रही होती है।

    Example-
    1- आवाज सुनकर चोर भाग गया।
    Hearing the voice, the thief ran away.
    2- मैने एक भागते हुए भूत को देखा है।
    I saw a running ghost.

    3- present participle की active तथा passive दोनो ही form होती हैं। Example- love:- being loved 
    कुछ ऐसे वाक्य जिनमें being का प्रयोग होता है।

    Example-
    1- प्रसन्न होकर उसने मुझे अपनी किताब दे दी।
    Being happy, he gave me his book.
    2- निराश होकर वह घर चला गया ।
    Being disappointed, he went to home.
    शेष कुछ वाक्यों को नीचे दी हुई Exercise में समझाया गया है

    Past Participle-

    Past Participle verb की 3rd Form होती है। यह वाक्य में दिए गए किसी कार्य के पूर्ण होने का बोध करात है।
    इस प्रकार के वाक्य की क्रिया के बाद में हुआ, हुई, हुए आदि शब्द आते हैं। तथा किसी अधूरे कार्य के पूरा होने अर्थात समाप्त होने का पता चलता है।

    Example-

    1-कल रमेश को अपनी खोई हुई किताब मिल गई।
    Ramesh found his lost book yesterday.
    2- उसने फलों से लदे हुए वृक्ष देखे।
    He saw trees laden with fruits.

    Perfect Participle-

    इसका प्रयोग ऐसे कार्य के लिए होता है जो किसी दूसरे कार्य के शुरू होने से पहले समाप्त हो गया हो अर्थात इस प्रकार के वाक्यों से में यह प्रकट होता है कि एक कार्य के पूर्ण होने के बाद दूसरा कार्य हुआ है।
    बाद या पश्चात के लिए comma (,) आता है तथा पहले समाप्त होने वाले कार्य को Having+ v.3 से बनाते हैं।

    Examples-

    1- खाना खाने के बाद वह सो गया।
    Having eaten the food, he slept.
    2- कार्य करने के बाद श्रमिक विश्राम करने के लिए बैठ गया।
    Having done the work, the labours sat down to rest.

    Exercise Of Participle in Hindi To English translation-

    1- उसे एक घायल सैनिक मिला।(घायल हुआ)
    He met a wounded soldier.
    2- स्टेशन पहुंचने के बाद हमने टिकट खरीदी।
    Having reached the station, we purchased the tickets.
    3- मैने एक अंधे आदमी को हाथ में दीपक ले जाते हुए देखा।
    I saw a blind man carrying a lamp in his hand.
    4- थककर यात्री वृक्ष के नीचे सो गया।।
    Being tired, the passenger slept under the tree.
    5- लडकों ने नाचते हुए मोर को कैसे पकड़ा?
    How did the boys catch the dancing peacock?
    6- क्या तुमने आज एक उड़ती हुई पतंग देखी?
    Did you see a flying kite today?
    7- शेर ने सोते हुए यात्री को मार डाला।
    The lion killed a sleeping passenger.
    8- बीमार होकर उसने मुझे एक पत्र लिखा।
    Being ill, he wrote a letter to me.
    9- मैने फूल तोड़ते हुए लड़के को पकड़ा।
    I caught a boy plucking the flower.
    10- इस लड़के ने असंतुष्ट होकर प्रधानाचार्य को पत्र लिखा।
    Being dissatisfied, this boy wrote a letter to the principal.
    11- मुझे मेरी टूटी हुई घड़ी मिल गई।
    I found my broken watch.
    12- उसने घायल सैनिकों की सहायता की।
    He helped the wounded soldiers.
    13- खाना खाने के बाद वह सो गया।
    Having eaten the food,he slept.
    14- माता जी को कल खोई हुई अंगूठी मिल गई।
    Mother found the lost ring yesterday.
    15- पत्र लिखने के बाद वह सो गई।
    Having written the letter, he slept.
    16- समाचार सुनने के बाद वह गिर पड़ी।
    Having heard the news, she fell down.
    17- शिकार करने के बाद शिकारी अपने घर चला गया।
    Having hunted, the hunter went to his home.
    18- पत्र पढ़कर उसने समाचार पत्र पढ़ा।
    Reading the letter, he read the news paper.
    19- कल मुझे एक टूटा हुआ खिलौना मिला था।
    Yesterday, I found a broken toy.
    20- गीत गाने के बाद उसने फिल्म देखी।
    Having sung the song, he watched the film.

    धन्यवाद दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिये आशा है हमारा यह Participle in Hindi to English translation का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसमें आपको हमने present participle, past participle और perfect Participle के बारे विस्तार से बताया था अगर आपको इस विषय पर कुछ और पूछना हो या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया comment box या contact us page पर हमें लिखकर बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए सुझावों के लिए आभारी रहेंगे।



    टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    Simple Present Tense Story In Hindi | Present Indefinite Tense stories in Hindi To English Translation

    Simple Present Tense Story In Hindi | Present  Indefinite Tense stories Hindi To English Translation आज के इस आर्टिकल में हम simple present tense की stories का Hindi से English translation समझेंगे।इस आर्टिकल में Simple present Tense की कहानी Hindi में लिखी गई है साथ ही उसको English में Translate भी किया गया है। Table Of Contents    Story- 1 1- Translate the following stories in English (Simple Present Tense)-   चंदन एक  साधारण व्यक्ति है । वह एक किसान है। वह गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है ।वह सुबह जल्दी उठता है । वह दांत साफ करने के लिए ब्रश का प्रयोग नहीं करता है । वह नीम के पेड़ की छोटी टहनी (दातून) से दांत साफ करता है। नहाने के बाद वह नाश्ता करता है। वह सुबह जल्दी अपने खेत पर जाता है।वह बाजार से खाना नहीं खरीदता है। वह इसे अपने खेत में उगाता है।वह कुछ सब्जियां जैसे आलू,प्याज और टमाटर भी उगाता है।वह पैसे से कपड़े नहीं खरीदता है।वह दुकानदार को कुछ चावल और गेहूं दे देता है और दुकानदार उसके बदले में उसे कपड़े दे देता है। Translation- Chandan is a simple pers

    Present Indefinite Tense in Hindi with examples | exercise & rules

    present indefinite tense translation hindi to english exercise नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम Present Indefinite Tense in Hindi to English Translation के rules, examples or exercises को समझेगें।अगर आप भी Present Indefinite Tense के बारे में Hindi ( हिन्दी) में विस्तृत रूप से पढ़ना चाहते हैं तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें । अंत में आपको पूरी exercise का Hindi से English में अनुवाद भी बताया गया । अगर आप सभी टेंस के  बारे में जानना चाहते हैं  तो हमारे tense in Hindi आर्टिकल को पढ़ें।  Table Of Contents Present Indefinite Tense In Hindi  पहचान  -   जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया के अंत में ता है , ती है , ते हैं आदि शब्द आते हैं |वे वाक्य Present Indefinite Tense के होते हैं। जैसे - वे लड़के अपना कार्य समय पर पूरा नहीं करते हैं।  वाक्यों को बनाने के नियम  -   1-इस काल के साधारण वाक्यों में सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग नहीं करतें हैं । 2- प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के सकारात्मक वाक्यों में एकवचन कर्ता के साथ क्रिया की प्रथम अवस्था में s या es जोड़ते हैं।तथा बहुवचन कर्ता

    Past Indefinite Tense In Hindi | Simple Past Tense Exercise,Rules

    Simple past Tense exercise in hindi | Past Indefinite Tense exercise Hindi To English Translation नमस्कार मित्रों Edhence.blogspot.com के इस नए ब्लाग पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग पर हम Past Indefinite Tense in Hindi with Exercise के बारे  में विस्तार से समझेंगे अगर आप  पास्ट इंडेफिनिट टेंस के rules, example or exercises को हिंदी में समझना चाहते हैं तो कृपया इस ब्लॉग को पूरा पढ़े। इससे पहले हमने Present Tense के चारो प्रकारों के बारे में विस्तार से समझाया है।अगर आप Present Indefinite Tense , Present Continuous Tense, Present Perfect Tense, Present Perfect Continuous Tense के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो कृपया लिंक पर क्लिक करे। चलिए Past Indefinite Tense in Hindi Exercise का ब्लॉग शुरू करते हैं। Table Of Contents Past Indefinite Tense in Hindi इस Tense का प्रयोग Past में निश्चित समय पर कार्य का पूरा होना दर्शाता है इसकी पहचान निम्नलिखित है। पहचान- जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया के अंत में ता था, ती थी, ते थे, आ, ई, ए आदि शब्द आते हैं वे वाक्य Past Indefinite Tense के होते हैं। जैसे